spot_img

बड़ी ख़बर : महासमुंद में तीन करोड़ 80 लाख के नकली नोट बरामद, एक गिरफ़्तार…

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : महासमुंद में तीन करोड़ 80 लाख के नकली नोट...

महासमुंद। छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने करोड़ो के नकली नोट बरामद किए है। पुलिस ने तक़रीबन तीन करोड़ 80 लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नकली नोटों को लेकर सरायपाली के रास्‍ते रायपुर जा रहा था। आरोपी की पहचान अरुण सिदार के रूप में हुई है। यह पूरा मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।

भैयाजी ये भी देखें : लखपति दीदी बनाने के लक्ष्‍य को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3…

मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद की सरायपाली पुलिस और साइबर सेल ने 3 करोड़ 80 लाख के 500-500 के नकली नोट ज़प्त किए है। आरोपी साड़ियों की आड़ में नकली नोटों को छुपाकर ले जा रहा था। आरोपी सारंगढ़ से सरायपाली के रास्ते नकली नोटों को रायपुर ले जा रहा था। पुलिस ने नकली नोट सहित एक पिकप वाहन जब्‍त कर लिया है। नकली नोटों में पांच-पांच सौ के 760 बंडल नोट बरामद हुए हैं।