spot_img

देश के टॉप ग्रेड कलाकारों में शुमार हुई डॉ. साधना, शांतिबाई और अवध सिंह ठाकुर

HomeCHHATTISGARHदेश के टॉप ग्रेड कलाकारों में शुमार हुई डॉ. साधना, शांतिबाई और...

रायपुर। शास्त्रीय संगीत और लोककला के क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को टॉप ग्रेड ज़ारी कर दिया गया है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के तीन कालकारों ने अपनी जगह बनाई है। लिस्ट में शास्त्री संगीत से जुडी मशहूर गज़ल गायक डॉ. साधना रहटगांवकर, प्रख्यात तबला वादक अवधसिंह ठाकुर का नाम शामिल है।

भैयाजी ये भी देखें : Breaking : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चार जिला अध्यक्ष…

इनके साथ ही लोककला के क्षेत्र में पंडवानी से जुडी शांतिबाई चेलक को भी टॉप ग्रेड प्रदान किया गया है। जानकारी के मुताबिक टॉप ग्रेड प्रदान करने के लिए आकाशवाणी निदेशालय नई दिल्ली द्वारा कई स्तरों के परिक्षण होता है, जिसके बाद ये ग्रेड प्रदान किया जाता है।

डॉ. साधना रहटगांवकर

मूलतः भिलाई की रहने वाली डॉ. साधना रहटगांवकर चंदूलाल चंद्राकर कॉलेज कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में हिंदी की प्रोफ़ेसर है। बच्चो को शिक्षा देने के साथ ही साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के 40 साल शास्त्रीय संगीत के लिए समर्पित किए। देश के कई नामचीन मंचों में उन्होंने अपनी ग़ज़ल गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। साथ ही उन्होंने विदेशों में भी अपनी प्रस्तुतियां दी है। अब उन्हें आकाशवाणी और दूरदर्शन का टॉप ग्रेड प्रदान किया है।

अवध सिंह ठाकुर

संगीत विवि के सेवानिवृत संगीतकार और प्रख्यात तबला वादक अवध सिंह ठाकुर आकाशवाणी और दूरदर्शन का टॉप ग्रेड प्रदान किया है। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में टॉप ग्रेड प्रदान करने के लिए उनका ध्वनयंकन आकाशवाणी निदेशालय नई दिल्ली भेजा गया था। इसके बाद केंद्रीय स्वर परीक्षण के विशेष दल ने अवध सिंह को तबला में टॉप ग्रेड के लिए उपयुक्त पाया। वे विवि में अपने कार्यकाल के दौरान ही देश के कई मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। अवध सिंह ठाकुर देश-विदेश में अनेक सम्मानों से सम्मानित भी है।

शांतिबाई चेलक पंडवानी

छत्तीसगढ़ में पंडवानी गायन में लोक कलाकार शांति बाई चेलक का एक विशिष्ट नाम है। इनका जन्म 15 दिसंबर1968 को हुआ था, इनकी प्रारंभिक शिक्षा तो नहीं हुई है, पर इन्होने प्रौढ़ शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा ग्रहण की है। शांतिबाई चेलक पंडवानी को लेकर देश दुनिया के हर बड़े मंच में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है। उन्हें कई सम्मान भी प्राप्त है। उन्हें भी आकाशवाणी और दूरदर्शन का टॉप ग्रेड प्रदान किया है।