spot_img

Breaking : बस्तर पहुंचे मुख्यमंत्री साय, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि…

HomeCHHATTISGARHBASTARBreaking : बस्तर पहुंचे मुख्यमंत्री साय, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि...

 

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुँचे। जहां उन्होंने कल सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम गांव में (थाना जगरगुण्डा) नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम के साथ ही उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी. सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।