spot_img

EOW में FIR पर सियासत शुरू, कांग्रेस का आरोप, ये भाजपा का षड़यंत्र…

HomeCHHATTISGARHEOW में FIR पर सियासत शुरू, कांग्रेस का आरोप, ये भाजपा का...

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा ईडी के आवेदन पर तथाकथित शराब और कोल घोटाले में किया गया FIR भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब इन दोनों ही मामलों की पिछले तीन वर्षो से ईडी जांच कर रही थी फिर इस मामले में EOW द्वारा FIR दर्ज करने की आवश्यकता क्यों पड़ी ?

भैयाजी ये भी देखें : Breaking : लोकसभा चुनाव के लिए विधायक लता उसेंडी को मिली…

इन दोनों ही FIR में 105 लोगों के नाम शामिल है उसके बाद एफआईआर में यह लिखना ‘‘एवं कांग्रेस के पदाधिकारीगण’’ इस बात का प्रमाण है यह एफआईआर कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है,

तथा कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने की सोची समझी साजिश है। कुछ लोगों के नाम एफआईआर में शामिल करने के बाद पूरी पार्टी को कटघरे में खड़ा किये जाने का प्रयास भाजपा सरकार की हताशा है और फासीवादी चरित्र है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि झूठे वादों और ईवीएम के सहारे सरकार में आई भाजपा कांग्रेस का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही इसलिये पार्टी के सभी पदाधिकारियों पर दबाव डालने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा भुलावे में है कि इस प्रकार के फर्जी FIR से पार्टी के कार्यकर्ताओं को डरा लेगी, कांग्रेस का कार्यकर्ता भाजपा के इन हथकंडों से डरने वाला नहीं है।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ की झांकी “मुरिया दरबार” में शामिल लोक-कलाकारों से पीएम मोदी…

भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष करता रहेगा। मोदी और साय सरकार की वायदा खिलाफी को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जायेगा और बेनकाब करेगा।