spot_img

राजधानी सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, घने कोहरे के कारण ट्रेनों पर भी पड़ा असर

HomeNATIONALराजधानी सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, घने कोहरे...

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप आने वाले 5 दिनों तक बरकरार रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। शुक्रवार को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

एयरपोर्ट पर शून्य हुई विजिबिलिटी

वहीं, कोहरे के कारण शुक्रवार की सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डा क्षेत्र में दृश्यता का स्तर शून्य हो गया। हालांकि, प्रतिकूल परिस्थितियों का उड़ान संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा। 12 जनवरी यानी शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे के कारण ट्रेन लेट, यात्री हुए परेशान

कोहरे के कारण शुक्रवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। विभिन्न स्थानों से दिल्ली को आने वाली कुल 23 ट्रेनें 1 से साढ़े छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर रेलवे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वाराणसी से नई दिल्ली आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज 2 घंटे लेट है।

कोहरे के कारण पहली बार यह ट्रेन 2 घंटे लेट हुई है। वहीं, देरी से चल रही ट्रेनों में राजेंद्र नगर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटे, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी 1 घंटे 35 मिनट बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे, भुवनेश्वर- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 4 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस 2 घंटे व अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस 6:30 घंटे लेट है।