spot_img

Video : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे अंबिकापुर, माँ महामाया के किए दर्शन

HomeCHHATTISGARHVideo : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे अंबिकापुर, माँ महामाया के किए दर्शन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर में  सरगुजा अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी रामप्रताप सिंह भी आये है।

भैयाजी ये भी देखें : गुजरात, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चल रही योजनाओं का अध्ययन करेगी…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी ओम माथुर के साथ मां महामाया मंदिर पहुंचे। जहाँ सभी ने विधिवत पूजा अर्चना कर माँ महामाया का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश और देश की तरक्की, शांति और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

भैयाजी ये भी देखें : महाराष्ट्र में मिली देश की सर्वाधिक फ़र्ज़ी कंपनियां, दिल्ली सबसे बड़े…

इधर सीएम बनने के बाद पहली दफा अंबिकापुर के दौरे पर पहुंचे विष्णुदेव साव का एयरपोर्ट में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, विधायक गोमती साय के साथ-साथ सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेंद्र, आईजी मोहित गर्ग, कलेक्टर भोसकर विलास संदीपन, एसपी सुनील कुमार, सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।