spot_img

भाजपा की मैराथन बैठक ज़ारी, हारी सीटों पर हुई समीक्षा, लोकसभा की तैयारी…

HomeCHHATTISGARHभाजपा की मैराथन बैठक ज़ारी, हारी सीटों पर हुई समीक्षा, लोकसभा की...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की आज एक महत्वपूर्ण बैठक रायपुर के जैन मानस भवन में हुई। ये बैठक तक़रीबन 6 घंटे तक चली। इस बैठक में जहां आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। वही विधानसभा चुनाव में हारी गई सीटों में हार की गहन समीक्षा भी की गई।

भैयाजी ये भी देखें : Breaking : IAS अफसरों के बाद अब राज्य प्रसाशनिक सेवा के…

सूत्रों की मानें तो बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर एक ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है, जिसमें विस्तार से पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई। इस बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नबीन, संगठन महामंत्री पवन साय, महिला मोर्चा के प्रभारी बैजयंत पंडा शामिल थे। बैठक में सूबे के तमाम पदाधिकारियों के साथ साय कैबिनेट के मंत्री, सांसद भी मौजूद थे।

भैयाजी ये भी देखें : “परीक्षा पे चर्चा 2024” के 7वें संस्करण के लिए एक करोड़…

बैठक को लेकर सूबे के अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि “आज लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई है। बैठक में प्रदेश की 11 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वृहद कार्य योजना तैयार की गई है, बूथ स्तर पर रणनीति बनाई गई है। नेताओं को दिशा निर्देश भी दिए गए है। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी संभाग स्तरीय, जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय अभियान चलाने जा रही है। अभियान के माध्यम से केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।”