spot_img

Video : दिल्ली से लौटे सीएम साय, कहा–जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन

HomeCHHATTISGARHVideo : दिल्ली से लौटे सीएम साय, कहा–जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी कैबिनेट के विस्तार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। रविवार शाम दिल्ली में विष्णु देव साय के आला नेताओं से मुलाकात के बाद रायपुर लौटने पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की।

सीएम साय ने कहा कि “जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।” यह पूछे जाने पर की विधानसभा सत्र से पहले यह विस्तार हो जाएगा इस पर उन्होंने कहा कि “जरा इंतजार करिए।” मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद अब ये कयास लगाए जा रहे है कि जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जा सकता है।

वही मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने अपने मंत्रिमंडल में नए एवं पुराने दोनों चेहरों को स्थान देने की बात कही है। उनसे जब यह पूछा गया कि आपका मंत्रिमंडल में नए चेहरों को कितनी जगह मिलेगी ? तब उन्होंने कहा कि नए और पुराने दोनों चेहरों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा। थोड़ा इंतजार करें।

इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी और किसानों के मुद्दे पर भी मीडिया से चर्चा की। सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीदी को लेकर कहा “किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, मोदी की गारंटी है। जितने में खरीदने की बात हुई है, उसी दाम पर किसानों से धान खरीदा जाएगा।”

सुनिए मुख्यमंत्री ने क्या कुछ कहा…