इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर विवाद में हिंदू पक्ष को बड़ी राहत दी है। काशी के बाद अब मथुरा की शाही ईदगाह परिसर में सर्वे को लेकर हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। शाही ईदगाह में सर्वे को लेकर काफी समय से हिंदू पक्ष सर्वे को लेकर मांग कर रहा था।
भैयाजी ये भी देखें : कैबिनेट के बाद पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल के आसार, 14…
सर्वे को लेकर हिंदू पक्ष ने जिला कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुका है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबे समय से श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को हाईकोर्ट ने 18 याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद ये फैसला दिया।
#WATCH प्रयागराज: कृष्ण जन्मभूमि मामले पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, "इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हमारे आवेदन को स्वीकार कर लिया है जहां हमने एडवोकेट कमिश्नर द्वारा (शाही ईदगाह मस्जिद के) सर्वेक्षण की मांग की थी। 18 दिसंबर को रूपरेखा तय होगी। कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद… pic.twitter.com/0Lsj0xAcRR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2023