spot_img

साय कैबिनेट में ये हो सकते है मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष के लिए इस नाम का ज़ोर…

HomeCHHATTISGARHसाय कैबिनेट में ये हो सकते है मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष के लिए...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण जल्द होगा। रविवार को विधायक दल की बैठक में जहां पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना गया, वहीं अब उनकी कैबिनेट, विधानसभा अध्यक्ष और डिप्टी सीएम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपनी नई कैबिनेट तैयार करेगी। जिसमें जातिगत समीकरण के साथ ही प्रदेश के भौगोलिक स्थिति को भी ध्यान में रखा जाएगा। इस लिहाज से कई नाम की चर्चा जोरों पर है। इनमें जहां कुछ नाम पुराने मंत्रिमंडल से सामने आए है, वहीं नए चेहरों को भी मंत्री बनाए जाने की खबरें सियासी गलियारे में सरपट दौड़ रही है।

इसके अलावा इस बार प्रदेश में दो महिला मंत्रियों के होने की भी बात पार्टी के हर नेता के जुबान पर है। बहरहाल ये स्तिथि शपथ ग्रहण समारोह में स्पष्ट हो जाएगी। साय के कैबिनेट में इन नेताओ के शामिल होने की चर्चा जोरों पर है।

बृजमोहन अग्रवाल :
छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता, 8 वीं बार विधायक बने, सूबे में भाजपा के 15 साल की सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे है।

अजय चंद्राकर :
ओबीसी समाज के कद्दावर नेता, पांच बार के विधायक, दो बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

अमर अग्रवाल :
छत्तीसगढ़ में भाजपा के पितामह कहे जाने वाले लखीराम अग्रवाल के बेटे, 5 बार विधायक, तीन बार मंत्री भी रहे है।

पुन्नूलाल मोहले :
SC वर्ग से पार्टी का चेहरा, 3 बार के मंत्री, 4 बार सांसद और 7 वीं बार विधायक चुने गए हैं।

विक्रम उसेंडी :
आदिवासी और अनुभवी चेहरा, बस्तर के कद्दावर नेता, चार बार के विधायक, दो बार मंत्री बन चुके हैं। एक बार सांसद, प्रदेश अध्यक्ष की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी।

केदार कश्यप :
बस्तर के बड़े राजनीतिक परिवार का चेहरा, चार बार के विधायक, रमन सरकार में मंत्री भी रहे।

रामविचार नेताम :
सरगुजा से पार्टी का अनुभवी आदिवासी चेहरा, पांचवी बार बने विधायक, बीजेपी सरकार में मंत्री और राज्यसभा सांसद भी रहे।

रेणुका सिंह :
तेजतर्रार आदिवासी महिला चेहरा, दो बार की विधायक, सांसद चुनाव जीतकर मोदी कैबिनेट में मंत्री भी रह चुकीं हैं।

लता उसेंडी :
बस्तर से बीजेपी का आदिवासी चेहरा, तीसरी बार विधायक बनीं, वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रमन सरकार में मंत्री के पद का भी निर्वाहन कर चुकी हैं।

गोमती साय :
सरगुजा संभाग का नया आदिवासी चेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष से सांसद तक का सफर तय किया।

धरमलाल कौशिक :
चौथी बार विधायक बने। महामंत्री और प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता भी रहे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी बने।

ओपी चौधरी :
युवा और नया चेहरा, पहली बार विधायक बने, अच्छी लीड रही, प्रशासनिक अनुभव, अमित शाह ने बड़ा आदमी बनाने की बात कही थी।

विजय शर्मा :
कवर्धा से कद्दावर कांग्रेसी नेता मोहम्मद अकबर को हराया, पार्टी का प्रदेश में हिंदूवादी चेहरा, युवा जोश और संगठनात्म अनुभव

राजेश मूणत :
तीन बार के विधायक, रमन सरकार में मंत्री रहे है।

रमन हो सकते है विधानसभा अध्यक्ष

पार्टी के भितरखाने की खबरों को खंगाले तो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। चूंकि रमन 15 साल मुख्यमंत्री रहे है, ऐसे में उन्हें मंत्री बनाया जाना उनके कद को कम करने जैसा होगा। इस लिहाज से उनका नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए लगभग तय भी माना जा रहा है। इसके साथ ही रमन को संसदीय परंपराओं की बारीक जानकारी है जिसकी वज़ह से भी उन्हें स्पीकर की रेस में सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।