spot_img

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में आएंगे पीएम मोदी, 13 को साइंस कॉलेज मैदान में होगा आयोजन…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में आएंगे पीएम मोदी, 13 को...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी के साथ ही सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस दिन विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं मंत्रिमंडल की भी शपथ हो सकती है।

गौरतलब है कि भाजपा विधायकदल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत पार्टी के प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया के साथ राजभवन पहुंचे थे। जहां राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपनेे नव निर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से, प्रदेश विधायक दल का नेता विष्णुदेव साय को चयनित किये जाने संबंधित पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया।

राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।