रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली में मुलाकात की।मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा “कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से आज उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात हुई।उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव में अथक परिश्रम किया है। उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायक है। मैंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के प्रति उन्हें एक बार और आश्वस्त किया।”
कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी से आज उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात हुई।
उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव में अथक परिश्रम किया है। उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायक है।
मैंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के प्रति उन्हें एक बार और आश्वस्त किया। @kharge pic.twitter.com/7MCpB8ryKM
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 29, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के अलावा सीएम बघेल ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन से सौजन्य भेंट की।
कांग्रेस मुख्यालय में माननीय कोषाध्यक्ष श्री अजय माकन जी से सौजन्य भेंट। @ajaymaken pic.twitter.com/ieig9zvkH6
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 29, 2023