spot_img

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से लुढ़का पारा, किसान हुए परेशान…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से लुढ़का पारा, किसान हुए परेशान...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज रुक रुक बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश के अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावनाएं जताई है।
दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदला है। जिसके बाद मौसम विभाग ने कबीरधाम, राजनांदगांव, मुंगेली और बेमेतरा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और ओला गिरने की संभावना जताई गई है।

इधर रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए है। बूंदाबादी भी हो रही है, इसके चलते ठंड बढ़ी हुई है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से मौसम ठंडा हो गया है। प्रदेश के तमाम जिलों में हुई बारिश से जहां तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं किसान इस बेमौसम बारिश से हलाकान है।

छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में आज सुबह से ही हो रही अचानक बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। खेतों में किसान अपने फसल को नहीं बचा पाए। किसान बताते हैं कि कटा हुआ धान खेतों में रखा है, जिसका नुकसान होना तो तय है और कटे हुए धान में अंकुर उग जाएंगे। वहीं गेहूं की बोई हुई नई फसल भी खराब होगी।