रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। डॉ. सिंह ने सरकार पर राजनांदगांव समेत प्रदेश भर में विकास बाधित करने का आरोप लगाया। जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट किया है। रमन सिंह का आरोप है कि, राजनांदगांव के साथ पक्षपात किया जा रहा है। अब बस 3 दिसंबर का इंतजार है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा “पिछले 5 साल से कांग्रेस की सरकार में राजनांदगांव के साथ पक्षपात हुआ है, राजनांदगांव से विभिन्न शासकीय कार्यालयों को हटाकर जिले के विकास को बाधित किया गया और अब आचार संहिता के दौरान महुआ फूल प्रसंस्करण इकाई को राजनांदगांव से पाटन ले जाया जा रहा है जो एक बार फिर राजनांदगांव के साथ हो रहे पक्षपात का प्रमाण बनकर खड़ा है। अब बस 3 दिसंबर का इंतज़ार है, बहुत जल्द प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही राजनांदगांव समेत पूरे प्रदेश के रुके विकास को एक बार फिर गति मिलेगी।”
पिछले 5 साल से कांग्रेस की सरकार में राजनांदगांव के साथ पक्षपात हुआ है, राजनांदगांव से विभिन्न शासकीय कार्यालयों को हटाकर जिले के विकास को बाधित किया गया और अब आचार संहिता के दौरान महुआ फूल प्रसंस्करण इकाई को राजनांदगांव से पाटन ले जाया जा रहा है जो एक बार फिर राजनांदगांव के साथ… pic.twitter.com/IQ1faY6wtg
— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 25, 2023