spot_img

Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात और सुबह महसूस हो रही ठिठुरन…

HomeCHHATTISGARHWeather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात और सुबह महसूस...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है, सूबे में सुबह और रात के वक्त ठंड से लोग ठिठुर रहे है। मौसम विभाग (Weather Update) से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ी है। हालांकि दिन के वक्त आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण थोड़ी उमस बनी हुई है।

मौसम विभाग (Weather Update) का कहना है कि अगले 24 घंटों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। बुधवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार 16 नवंबर को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

बादल छाए रहने से रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों ही शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञानियों (Weather Update) का कहना है कि तापमान में अभी कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।