spot_img

कांकेर जिले में मतदान के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़, आधे घंटे चली गोलीबारी…

HomeCHHATTISGARHBASTARकांकेर जिले में मतदान के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़, आधे घंटे चली गोलीबारी...

कांकेर। जिले में नक्सलियों ने मतदान के बीच पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी है। नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई इस गोलीबारी में एक किसान को गोली लगने की सुचना मिली है, वहीँ कई माओवादियों के घायल होने का दावा भी पुलिस टीम कर रही है। फिलहाल मौके पर सर्चिंग की जा रही है। कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में ये गोलीबारी हुई है।

भैयाजी ये भी देखें : छतीसगढ़ में अब तक 44 फीसदी हुआ मतदान, बीजापुर में केवल…

मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण के लिए बीएसएफ और डीआरजी की टीम पखांजूर पहुंची है। इस बीच कुछ नक्सलियों ने मतदान ड्यूटी कर रहे बीएसएफ-डीआरजी टीम पर फायरिंग कर दी। ये फायरिंग बांदे थाना क्षेत्र के माड़ पखांजूर और उलिया जंगल की है। फायरिंग में खेत मे काम कर रहे किसान को गोली लगने की सूचना है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बताया जा रहा है कि आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद अब फायरिंग बंद हो चुकी है।

भैयाजी ये भी देखें : कांकेर में बना देश का पहला “रेनबो मतदान केंद्र” जमकर हो…

कांकेर पुलिस के मुताबिक, बाँदे क्षेत्र में नक्सल मुठभेड़ हुई है। AK47 बरामद किया गया। साथ ही कुछ नक्सली मृत या घायल होने की खबर है। आज कांकेर ज़िले में बाँदे थाना क्षेत्र में बीएसएफ़ एवं डीआरजी की टीम मतदान के लिए एरिया डोमिनेशन पे निकली थी। इस दौरान डीआरजी के साथ पानावर के पास क़रीब 1 बजे मुठभेड़ हुई। क्षेत्र की सर्च करवाई जारी है।