spot_img

ऐश की बेटी आराध्या हुई 9 साल की, जन्मदिन की शेयर की फोटो

HomeENTERTAINMENTऐश की बेटी आराध्या हुई 9 साल की, जन्मदिन की शेयर की...

एंटरटेनमेंट। आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan)अपनी मम्मी ऐश्वर्या की ही तरह खूबसूरत है। स्टाइल के मामले में भी वो अपनी मम्मी को कॉपी करती है। आज वो 9 साल की हो गईं हैं। आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan)अपनी मम्मी के साथ अपना बर्थडे मंथ शेयर करती हैं।ऐश बेटी आराध्या का वो बहुत ध्यान रखती हैं।
भायजी ये बह पढ़ें –Big Breaking : गोलबाजार के शो रूम में लगी आग, हड़कंप…

मीडिया को करती है अच्छी तरह फेस

ऐश्वर्या बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan)को लेकर बहुत केयरिंग हैं। वहीं अपने परिवार की तरहआराध्या अब समझ चुकी है उसके मम्मी पापा दादा-दादी सब स्टार हैं लिहाजा अब वो मीडिया को अच्छी तरह से फेस करती हैं।

ऐश्वर्या बेटी आराध्या को लेकर बहुत केयरिंग हैं। 16 नंवबर 2011 को ऐश्वर्या मां बनी। मां बनते ही सुपर स्टार ऐश कहीं पीछे रह गई और एक केयरिंग मॉम वो ज्यादा दिखीं। ऐश्वर्या का करियर अब उनकी बेटी के हिसाब से चल रहा है। ऐश जहां भी जाती हैं अपनी बेटी को साथ जरूर रखती है। चाहें किसी इवेंट में जाना हो या फिर किसी फंक्शन को अटेंड करना हो। बिना बेटी के ऐश कहीं नहीं जाती हैं। उनपर ओवर प्रोटेक्टिव मां होने के भी आरोप लगते रहे हैं।

इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में 18वीं बार शिरकत करने पहुंच थी ऐश्वर्या। पिछले 8 सालों से उनकी बेटी आराध्या भी कान फिल्म फेस्टिवल उनके साथ जा रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनकी बेटी आराध्या भी Cannes में उनके साथ नजर आई। ऐश्वर्या को बेटी आराध्या के साथ कान में घूमते हुए देखा गया।

आराध्या जैसे जैसे बड़ी हो रही हैं वो समझ रही है कि मीडिया के सामने कैसे बिहेव करना है। साल 2018 में भी आराध्या मम्मी के साथ पोज देती नजर आई।