spot_img

INDIGO फ्लाइट में फिर महिला से छेड़छाड़

HomeNATIONALINDIGO फ्लाइट में फिर महिला से छेड़छाड़

दिल्ली। फ्लाइट में महिलाओं (INDIGO) से छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने के मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

असम पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

इंडिगो (INDIGO ) के प्रवक्ता के अनुसार, घटना 10 सितंबर को फ्लाइट संख्या 6ई 5319 में हुई। पीड़िता द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद विमान के गुवाहाटी में उतरने के बाद आरोपी को असम पुलिस को सौंप दिया गया। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा स्थानीय पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर कार्रवाई हुई है।

इंडिगो की आई सफाई

इंडिगो (INDIGO) प्रवक्ता ने कहा कि जहां भी आवश्यक होगी हम जांच में सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने शिकायत मिलते ही तुरंत एक्शन लिया है।

महिला क्रू मेंबर से भी हुई थी छेड़छाड़

इससे पहले दुबई से अमृतसर जा रही एक फ्लाइट में भी छेड़खानी का मामला सामने आया था। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आ रहे विमान में नशे में धुत आदमी ने फ्लाइट की महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ की थी। हालांकि, विमान क अमृतसर पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।