spot_img

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं : योगेश्वर राजू 

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस ने भ्रष्टाचार के नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं : योगेश्वर राजू 

महासमुन्द। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा (BJP) ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कि पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल पूरी तरह से घोटालों एवं भ्रष्टाचार से भरा रहा है। प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बनाए हैं।

भैयाजी यह भी देखे: शोरूम में लाखाें की चोरी, लाकर तोड़ चोर ले गए अपने साथ

ऐसा कोई विभाग नहीं होगा जिसमें इन 5 वर्षों के दौरान भ्रष्टाचार एवं घोटाले नहीं हुए हो। प्रदेश में 2000 करोड रुपए से भी अधिक का शराब घोटाला कांग्रेस की सरकार ने किया है जिस सरकार ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था शराब को अपने अवैध कमाई का जरिया बना रखा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की छवि आज ईडी और आईटी की छापों की वजह से बदनाम हुई है, जिसका प्रमुख कारण प्रदेश सरकार के सरंक्षण में किया जा रहे भ्रष्टाचार एवं घोटाले हैं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा (BJP)  ने कहा कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी अपना एटीएम बनाकर छत्तीसगढ़ का पैसा गांधी परिवार की सेवा में लगा रहे हैं। देश के अन्य राज्यों में जब चुनाव होता है तो प्रदेश एटीएम मुख्यमंत्री को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है इसका क्या कारण है? प्रदेश की जनता को अपने झूठे वादों की भ्रम में डालकर प्रदेश की कांग्रेस ने सत्ता तो हासिल कर लिया लेकिन कांग्रेस की प्राथमिकता जनता की सेवा न होकर केवल एक परिवार की सेवा महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि हर विभाग में कांग्रेस ने अपना एजेंट बैठा के रखा है जनता को अपने कार्य करवाने के लिए एक विभाग से दूसरे विभाग में चक्कर काटना पड़ता है लेकिन उनका कार्य नहीं होता है। प्रदेश में हर तरफ माफियाओं का राज स्थापित हो चुका है कांग्रेस तो केवल इनके इशारों पर ही कार्य करती है।

कोल माफिया, लैंड माफिया, सैंड माफिया, शराब माफिया लगातार छत्तीसगढ़ को अपना अतिक्रमण का शिकार बना रहे हैं और प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार प्रदेश की जनता के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर जरा भी चिंतित नहीं है। बड़े-बड़े घोटाले कांग्रेस के इन 5 वर्षों के कार्यकाल (BJP) में हुआ है शराब घोटाला, गोठान घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, तबादला घोटाला, पीएससी घोटाला, कांग्रेस ने घोटाला करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की घोटालेबाज कांग्रेस की सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उखाड़ कर फेंकेगी और छत्तीसगढ़ में फिर से विकास की लहर चलेगी।