spot_img

रायपुर में राष्ट्रपति : बेटी के साथ करेंगी महाप्रभु की आरती…देखेंगी संग्रहालय…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में राष्ट्रपति : बेटी के साथ करेंगी महाप्रभु की आरती...देखेंगी संग्रहालय...

 

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उनका स्‍वागत किया। राज्यपाल के साथ ही साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और महापौर एजाज ढेबर ने भी उनका अभिवादन किया। महापौर ढेबर ने इस अवसर पर राष्ट्रपति को सांकेतिक रूप से चांदी से बनी शहर की चाबी सौपी।

भैयाजी ये भी देखें : क्रॉप डॉक्टर 2.0 के लिए IGKV को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार…

अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में तहत रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर के आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद विधानसभा रोड, सड्डू स्थित ब्रम्हकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। अपराह्न में महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी खबर : सहायक आरक्षक की हत्या करने वाला नक्सली गिरफ्तार

राष्ट्रपति दूसरे दिन बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बिलासपुर से लौटने के बाद वे राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी बेटी इतिश्री भी रायपुर आई हुई है। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।