spot_img

पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन, सीएम भूपेश ने जताया शोक…

HomeCHHATTISGARHपूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन, सीएम भूपेश ने जताया शोक...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया, वे लंबे समय से बीमार थे। बुधवार रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। लीलाराम भोजवानी अविभाजित मध्य प्रदेश में भाजपा शासन काल में मंत्री सहित अनेक पदों पर रहे। लीलाराम छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व सीएम रमन सिंह समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक लीलाराम भोजवानी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर के एक अस्तपाल में भर्ती किया गया था। इस बीच एंबुलेंस पर वेंटिलेटर सपोर्ट के जरिए उन्हें राजनांदगांव भेजा गया था, जहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

ये है लीलाराम का राजनैतिक सफ़र

लीलाराम भोजवानी दो बार राजनांदगांव विधानसभा 1990 और 1998 में विधायक रहे। अविभाजित मध्य प्रदेश में वे एक बार श्रम मंत्री भी रहे। एक बार वे कांग्रेस के प्रत्याशी उदय मुदलियार से मात्र 40 वोटों से हारे थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत सिंह से लोकसभा उपचुनाव में 10 हजार मतों से हारे थे। वे छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चैयरमेन भी रह चुके थे। वर्तमान में राजनांदगांव विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी रहे।

सीएम भूपेश ने जताया शोक

अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने पूरा जीवन आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।