spot_img

Covid19 अपडेट : भारत में पांच लाख से कम एक्टिव केस, 92 फ़ीसदी रिकवरी रेट…

HomeNATIONALCovid19 अपडेट : भारत में पांच लाख से कम एक्टिव केस, 92...
नई दिल्ली। Covid19 के खिलाफ ज़ारी लड़ाई में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि की बात सामने आई है। जुलाई के अंत से पहली बार सक्रिय मामलों का आंकड़ा 5 लाख से नीचे गया है। Covid19 के ये आंकड़े भारत में तब पहुचे है, जब दुनिया भर के कई देशों में लगातार मामलें दोबारा बढ़त बनाए हुए है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में Covid19 के कुल संक्रिमत मरीज़ की संख्या में 86 लाख का आंकड़ा पार कर हो चुका है। जबकि इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 80.13 लाख हो गई। Covid19 की राष्ट्रीय रिकवरी दर अब बढ़कर 92.79 प्रतिशत तक पहुँच गई है।
Covid19 से इतनी मौतें
भारत सरकार द्वारा जारी आंकडो के मुताबिक Covid19 से बीतें 24 घंटे की अवधि में 44,281 नए मामलें सामने आए है। इसके साथ ही भारत में आज संक्रिमत मरीज़ों का कुल आंकड़ा 86,36, 011 तक बढ़ गया। गुरुवार को 512 मौतों के बाद अब तक Covid19 से 1,27,571 लोगो की जानें गई है।
Covid19 में ये रहा छत्तीसगढ़ का हाल
Covid19 से संक्रमित प्रदेश में अब तक 2,05,923 का आंकड़ा पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कुल 1,721 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान पिछले 24 घन्टे में की गई है। वही 1,813 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 08 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। अब प्रदेश में 20,226 मरीज सक्रीय है।