रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh) आज दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम अमलेश्वर में “पढ़ई तुहार दुआर” योजना के तहत संचालित मोहल्ला क्लास में पहुंचे। मुख्यमंत्री (CM Bhupesh) ने बच्चों से हिंदी, गणित और पर्यावरण संबंधी खूब प्रश्न पूछे, बच्चों ने इनका कुशलतापूर्वक उत्तर दिया। मुख्यमंत्री (CM Bhupesh) ने बच्चों को खूब शाबासी दी।
बच्चों ने CM Bhupesh को बताया कि उनके स्कूल में संगीत के माध्यम से पढ़ाई की जाती है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोहे सुनाओ। इस पर एक छात्रा ने तुलसीदास जी का दोहा सुनाया। तुलसी मीठे बचन ते सुख उपजत चंहु ओर, बसीकरण इक मंत्र है परिहरु बचन कठोर।
भैयाजी ये भी पढ़े : मरवाही उप-चुनाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले डॉ. के.के. ध्रुव
मुख्यमंत्री (CM Bhupesh) ने कहा, बहुत अच्छे से पढ़ाई हो रही है। इसके बाद उन्होंने बच्चों से घातांक के बारे में प्रश्न पूछा, 18 का पहाड़ा भी पूछा, और बच्चों ने फर्राटे से इसका जवाब दिया।
मुख्यमंत्री (CM Bhupesh) ने बच्चों से पर्यावरण की परिभाषा भी पूछी। बच्चों ने इसकी परिभाषा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहना है अपितु अन्य लोगों को भी संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। उदाहरण के लिए आपके गांव के पास से खारुन नदी बहती है। उसमें लोग प्लास्टिक डाल देते हैं, जब भी ऐसा देखें तो लोगों को आगाह करें, उन्हें बताएं कि यह पर्यावरण के लिए कितना खतरनाक है।
उन्होंने बताया कि पानी का प्रदूषण बेहद खतरनाक हो सकता है। 80 प्रतिशत बीमारियां दूषित पानी से होती हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग कहते थे- पानी पियव छान के, गुरु बनावव जान के।
CM Bhupesh बोले : हम सब छत्तीसगढ़ महतारी की संतान
भूपेश बघेल ने कहा कि हम सब छत्तीसगढ़ महतारी की संतान हैं। हम सब शक्तिशाली होंगे तो हमारा राज्य मजबूत होगा। इसके लिए हमें अपने गोधन को सहेजना होगा।
भैयाजी ये भी पढ़े : बस्तर में खुलेंगे बड़े स्टील प्लांट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी सहमति
मुख्यमंत्री (CM Bhupesh) ने कोरोना से बचाव के बारे में भी बच्चों से पूछा। बच्चों ने कहा कि इसके लिए हम मास्क पहनते हैं। समय समय पर साबुन से हाथ धोते हैं। मुख्यमंत्री से बच्चों ने ढोलक, तबला जैसी संगीत सामग्री की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आप लोगों को यह सामग्री मिल जाएगी।