spot_img

देश के कई राज्यों में भारी बारिश से त्राहि त्राहि कर रहे लोग, हिमाचल में खिसके पहाड़

HomeNATIONALदेश के कई राज्यों में भारी बारिश से त्राहि त्राहि कर रहे...

दिल्ली। पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक भारी बारिश (BARISH) का कहर जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में हालात सबसे ज्यादा बुरे हैं। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में इतनी बारिश हुई कि वहां गंभीर जलजमाव हो गया। भारी बारिश के बाद भिवंडी में भी गंभीर जल-जमाव हो गया, जिसके कारण कारें आधी पानी में डूब गईं।

भैयाजी यह भी देखे: पटरी से उतरा ट्रेन का डिब्बा, कई ट्रेनें प्रभावित

मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल के लिए मुंबई में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

एनडीआरएफ चला रही बचाव अभियान

गुजरात के कई जिलों में लगातार बारिश के चलते बाढ़ (BARISH)  जैसी स्थिति है। जूनागढ़ जिले में जलजमाव के चलते लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ रहा है। इसके चलते कई लोग फंस भी गए हैं। राष्ट्रीय रक्षा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम क्षेत्र में बचाव अभियान चला रही है।

जलस्तर बढ़ा, आसपास के कई घर डूबे

यूपी के नोएडा के निचले इलाकों में कुछ घरों में पानी घुस गया है। दरअसल, हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के कई घर डूब गए हैं। एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुरेशराव कुलकर्णी ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।

25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में भी मौसम (BARISH)  में बदलाव देखा जा रहा है। राज्य के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सारण, गोपालगंज, सुपौल, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अरवल, गया, नालंदा, भभुआ, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।

बिजली गिरने से दो की मौत, चार घायल

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र (BARISH)  के कछार गांव में बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यवतमाल में बाढ़ जैसी स्थिति

महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। यवतमाल में हालात चिंताजनक बन गए हैं और बाढ़ जैसी स्थिति है। लगातार बारिश के कारण कई लोग अपने घरों में फंस गए। इनको बचाने के लिए वायुसेना ने शनिवार को बचाव अभियान चलाया।