spot_img

संस्कृत बोर्ड के “संस्कृत ऋष्यश्रृंग सम्मान” से सम्मानित होंगे पं. चंद्रभूषण शुक्ला

HomeCHHATTISGARHसंस्कृत बोर्ड के "संस्कृत ऋष्यश्रृंग सम्मान" से सम्मानित होंगे पं. चंद्रभूषण शुक्ला

रायपुर। “छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम” (संस्कृत बोर्ड) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2019 एवं 2020 में विभिन्न संस्कृत विद्वानों को संस्कृत के क्षेत्र में कार्य करने हेतु पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

भैयाजी ये भी देखें : सीएम हाउस में कृत्रिम गर्भाधान से जन्मी बछिया, हरेली पर की…

इसी क्रम में पं.चन्द्रभूषण शुक्ला, निवासी माँ महामाया देवी मन्दिर, पुरानी बस्ती रायपुर को वर्ष 2005-06 से तन मन से सभी भाषाओं की जननी दिव्य संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार हेतु कार्य करने छत्तीसगढ़ मे जन-जन तक संस्कृत की महिमा का गुणगान करने के कारण

“छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम” (संस्कृत बोर्ड) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2020 हेतु अन्य संस्कृत विद्वानों के साथ “ऋषि ऋष्श्रृंग सम्मान” से सम्मानित करने का निर्णय किया गया है। यह सम्मान कल 18 जुलाई को पेंशनबाड़ा रायपुर स्थित संस्कृत विद्यामंडलम कार्यालय मे आयोजित किया गया है।

पं. चन्द्रभूषण शुक्ला संस्कृतभारती नामक संगठन से पिछले 18 वर्ष से जुड़े हुए हैं, उक्त संगठन संस्कृत भाषा के प्रचार, उत्थान व जन-जन की भाषा बने ऐसे उद्देश्य से कार्य कर रही है। पं. चन्द्रभूषण शुक्ला, विख्यात मानस मर्मज्ञ भगवताचार्य पं. कृष्णा प्रसाद शुक्ला (बेलगांव – साजा वाले) के सुपुत्र एवं मां महामाया मन्दिर रायपुर के पुजारी ज्योतिषी पं. मनोज शुक्ला के छोटे भाई हैं।

भैयाजी ये भी देखें : विशेष : कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, 4…

उक्त सम्मान पर संस्कृत भारती के प्रांतमंत्री डॉ. दादूभाई त्रिपाठी, डॉ. राजकुमार तिवारी, डॉ. गोपेश तिवारी, डॉ. लक्ष्मीकांत पंडा, पं. मनोज शुक्ला, हेमंत साहू, प्रफुल्ल त्रिपाठी, डॉ. ऐश्वर्य शर्मा, कु. डालेश्वरी साहू, दुर्गेश तिवारी, पं. चंद्रशेखर शुक्ला, पं. राजेश शुक्ला, पं. रोशन शास्त्री, पं. मोहन तिवारी, श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, पं. अनमोल शुक्ला, अपर्णा शुक्ला, सुमित दीवान, आदि संस्कृत विद्वानों एवं साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।