spot_img

कोंडागांव में NH 30 का टोल प्लाजा सील…सुविधा नहीं होने पर हुई कार्यवाही

HomeCHHATTISGARHBASTARकोंडागांव में NH 30 का टोल प्लाजा सील...सुविधा नहीं होने पर हुई...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक टोल प्लाज़ा को सील कर दिया है। कोंडागांव कलेक्टर के निर्देश पर ये कार्यवाही हुई है। बस्तर के कोंडागांव जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (NH 30) में बने मसोरा टोलप्लाजा को सील किया गया है, इसके पीछे नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने को वज़ह बताई गई है।

भैयाजी ये भी देखें : अरुण साव का ऐलान, संविदा, दैवेभो व अन्य कर्मचारियों की मांग…

कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान, तहसीलदार विजय मिश्रा, टीआई प्रलाहद यादव ने विभागीय कर्मचारियों के साथ टोल प्लाजा पहुंचकर टोल प्लाजा को दस दिनों के लिए सील किया।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (NH 30) पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं और लोगों को हो रही असुविधा को लेकर कलेक्टर को शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए टोल प्लाजा के संचालकों को दुर्घटनाओं को रोकने एवं लोगों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम करने कहा था।

भैयाजी ये भी देखें : दीपक बैज कल सम्हालेंगे पदभार, आज दिल्ली में आला नेताओं से…

जिसमें टोल मार्ग पर डिवाइडरों पर क्रेश बेरियर की स्थापना करने, सड़कों में कैट आई, डेलीनेटर, चेरान बोर्ड लगाने, सड़कों के दोनों ओर वृक्षों पर रेडियम पट्टी लगाने, खराब हुई स्ट्रीट लाइटों की समयानुसार मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों का पालन नहीं करने पर टोल प्लाजा को सील किया गया।