spot_img

Video : मंत्री के इस्तीफे पर बोले चंदेल, हिटलरशाही और एकला चलो की ये परिणीति

HomeCHHATTISGARHVideo : मंत्री के इस्तीफे पर बोले चंदेल, हिटलरशाही और एकला चलो...

रायपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का इस्तीफा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। चंदेल ने कहा कि “प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में जिस प्रकार के अंतर्विरोध और भारी गुटबाजी सड़कों पर देखने को मिल रही है, यह अंतर्विरोध की चरम सीमा है।”

भैयाजी ये भी देखें : शराबबंदी, बयान और बवाल : भाजपा महिला मोर्चा ने घेरा मंत्री…

चंदेल ने आगे कहा कि “छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार के मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा रहा है, उन्हें इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया जा रहा है, यह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस प्रदेश में किन हालातों से गुजर रही है। कांग्रेस में स्वेच्छाचारी, हिटलरशाही और एकला चलो की ये परिणीति है।”

भैयाजी ये भी देखें : Video : छलका टेकाम का दर्द, कहा- इस्तीफा दिया नहीं जाता,…

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि हमें लग रहा है कि सत्ताधारी दल में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, यह परिवर्तन छत्तीसगढ़ विधानसभा में आने वाले चुनाव में सत्ता के परिवर्तन का संकेत है। अब कांग्रेस सरकार की विदाई इस प्रदेश से तय है।”