दिल्ली। उत्तर भारत सहित कई राज्यों में आसमान से आफत (MAUSAM) की बारिश हो रही है। उत्तराखंड-हिमाचल में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश कहर बनकर बरस रही है।
वहीं, मौसम विभाग (MAUSAM) ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। आईएमडी ने इन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें कि लगातार हो रही भारी बारिश से अब तक 22 लोगों से अधिक की मौत हो चुकी है। वहीं, बारिश से संबंधित घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। साथ ही जलस्तर में वृद्धि होने से कई नदियां उफान पर हैं।
भैयाजी ये भी देखें : G-20 की बैठक की तैयारियां शुरू, दिखेगी छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति
दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में घरों में घुसा पानी
दिल्ली में भारी बारिश (MAUSAM) के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। यमुना बाजार इलाके में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तराखंड में 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि मानसून का प्रभाव अब उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। हिमाचल में मानसून का प्रभाव ज्यादा था। उन्होंने कहा कि आज राज्य में अति भारी बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति रहेगी। भारी बारिश के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। राज्य में 11-12 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान के धौलपुर में घरों में घुसा पानी
राजस्थान में लगातार हो रही वर्षा (MAUSAM) से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। धौलपुर में भारी बारिश के बाद शहर के कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। वहीं, कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है।