spot_img

हिमाचल के मंडी में फटा बादल, तबाही का वीडियो आया सामने

HomeNATIONALहिमाचल के मंडी में फटा बादल, तबाही का वीडियो आया सामने

दिल्ली। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश (BARISH) कहर भरपा रही है। कहीं पुल ढह गया है तो कहीं मकान और सड़कें धंस रही हैं। राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है, यहां के पॉश इलाकों तक में बीते दिन हुई भारी बारिश से अब तक पानी सड़कों पर जमा है।

दिल्ली, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश (BARISH) का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के मंडी में जहां आज भी तेज वर्षा जारी है तो वहीं, हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसक पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान तक पहुंच रहा है।

भैयाजी यह भी देखे: नदी में तेज बहाव के चलते पुल हुआ क्षतिग्रस्त, दर्जनभर से ज्यादा गांव का मार्ग अवरुद्ध

हेल्पलाइन नंबर जारी किया

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के लोगों से अगले 24 घंटों तक अपने घरों के अंदर रहने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। सीएम ने 3 हेल्पलाइन नंबर 1100, 1070 और 1077 भी जारी किया।

दिल्ली का प्रगति मैदान टनल बंद

बारिश के चलते दिल्ली में जलभराव की समस्या (BARISH) देखने को मिल रही है। इसी के चलते प्रगति मैदान टनल बंद कर दिया गया है।

थुनाग में बादल फटने से बाढ़

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने कहर मचा रखा है। इस बीच मंडी के थुनाग में बादल फटने से बाढ़ आ गई है। इस तबाही का वीडियो भी सामने आया है।

देखे वीडियो….

साभार:ANI