spot_img

प्राचार्य की लापरवाही से गुजराती स्कूल के शिक्षक कर्मचारियों का वेतन रुका

HomeCHHATTISGARHप्राचार्य की लापरवाही से गुजराती स्कूल के शिक्षक कर्मचारियों का वेतन रुका

रायपुर। रायपुर के देवेन्द्र नगर में स्थित अनुदान प्राप्त गुजराती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य की लापरवाही के कारण समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों को जून माह का वेतन रुक गया है और और उन्हें कम से कम एक सप्ताह और इंतजार करना पड सकता है।

शिक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा संकुल केंद्र द्वारा राज्य में चुनाव कार्य करने के लिए समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी। सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने मय फोटो अपना पूर्ण विवरण भर कर प्राचार्य कार्यालय को निर्धारित समय मे जमा कर दिए परंतु प्राचार्य द्वारा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य हेतु कर्मचारियों द्वारा जमा किए गए निर्धारित प्रपत्रों को संकुल केंद्र मे जमा नही किया गया। इसे प्राचार्य की चुनाव कार्य हेतु घोर लापरवाही मानी जा रही है एवं इसके कारण सभी लोगों को जून माह के वेतन का भुगतान अभी तक नही हुआ है।वेतन संधारण अधिकारी शासकीय हिन्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि शासकीय नियमों के अनुसार ही वेतन बिल रुका हुआ है।प्राचार्य गुजराती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से तत्काल चुनाव कार्य हेतु कर्मचारियों और शिक्षकों के पूर्ण रूप से भरे हुए प्रपत्र जमा करने को कहा गया है, जिससे वेतन भुगतान करवाया जा सके।