spot_img

भारी बारिश से दरक रहे पहाड़, मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

HomeNATIONALभारी बारिश से दरक रहे पहाड़, मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय (MAUSAM) हो गया है। दिल्ली, यूपी से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक जमकर बारिश हो रही है। बारिश के कारण मैदानी इलाकों में पानी भर गया है।

वहीं, पहाड़ दरक रहे हैं। बारिश का असर उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी जोरदार बारिश हुई है। पांच दिनों में प्रदेश के छह जिलों में सामान्य से 40 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। दिल्ली में भी अगले एक हफ्ते तक लगातार बारिश होगी।

भैयाजी यह भी देखे: मंत्री की बर्खास्तगी के आदेश पर राज्यपाल का यूटर्न, राजनीतिक और कानूनी रणनीति तैयार करने में जुटी DMK

जूनागढ़ में बारिश से बुरा हाल

गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के कारण बुरा हाल है। कई इलाकों में पानी भर गया है। जूनागढ़ के गिरनार में पिछले 24 घंटों में 16 इंच से अधिक बारिश हुई।

मंडी, सोलन में टूटा रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश के मंडी और सोलन में जून माह में दस सालों (MAUSAM) के बाद इतनी अधिक वर्षा दर्ज की गई है। गुजरात के राजकोट में भारी बारिश के बाद जामकंडोर्ना गांव में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। मानसून की हल्की बारिश के बाद पटना के बोरिंग रोड़ स्थित बसावन पार्क के पास जलजमाव हुआ है। स्थानीय लोगों और सड़क से गुजर रहे लोगों को जलजमाव की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।