spot_img

दुर्ग निगम और कुम्हारी पालिका के खिलाफ 49.47 लाख रुपए की निकली रिकवरी

HomeCHHATTISGARHदुर्ग निगम और कुम्हारी पालिका के खिलाफ 49.47 लाख रुपए की निकली...

भिलाई। जिले की दुर्ग नगर निगम और कुम्हारी नगर पालिका (BHILAI NEWS) ने शासन से मिली अग्रिम राशि का 8 साल बाद भी भुगतान नहीं किया है। नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की जांच में तत्थ सामने आने हैं। इसके बाद नगरीय विकास एवं प्रशासन विभाग ने दोनों निकायों को तीन दिनों में राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है।

भैयाजी यह भी देखे: अंबिकापुर शहर का स्वच्छता मॉडल देखने अमेरिका से पहुंचे प्रोफेसर

दरअसल वर्ष 2015-16 में दुर्ग नगर निगम (BHILAI NEWS)  के कर्मचारी व अधिकारियों ने 45 लाख 89 हजार रुपए अग्रिम के रूप में लिए। लेकिन उस राशि कभी वापस नहीं किया। इसी तरह कम्हारी नगर पालिका पषिद में 3 तीन लाख 58 हजार रुपए लिए गए। दोनों निकायों के विभाग प्रमुख के नजर अंदाज करने पर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। लेकिन ऑडिट में दोनों निकायों द्धारा अस्थाई अग्रिम राशि का भुगतान नहीं करने का मामलापकड़ लिया।

जब इसकी वृहद स्तर पर जांच की गई तो प्रदेश (BHILAI NEWS) की चार निगम समेत कुल 17 निकायों पर 3 तीन करोड़ 58 लाख रुपए की वसूली निकलकर सामने आई। इसके चलते नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर संचालक ने सभी निकायों को नोटिस जारी कर कहा कि निकायों के अधिकारी व कर्मचारियों द्धारा ली गई अग्रिम राशि शासकीय राजस्व का हिस्सा है। ऐसे में संबंधित निकाय के प्रमुख की जिम्मेदारी बनती थी कि वे इस राशि को कोष में जमा कराएं। इसके चलते दुर्ग और कुम्हारी समेत सभी निकायों को तीन दिनों में राशि जमा करने का आदेश जारी किया गया है।