spot_img

स्टील फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, पांच घायल

HomeNATIONALस्टील फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, पांच घायल

पलक्कड़। केरल की एक स्टील फैक्ट्री में भीषण आग (AAG) लग गई है। आग में झुलसने के कारण एक शख्स की मौत हो गई है। इसके अलावा पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

भैयाजी यह भी देखे: पीएम मोदी दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस को करेंगे संबोधित, उनके नाम जुड़ेंगे कई अनोखे रिकॉर्ड

भट्टी में धमाके के बाद लगी आग

स्टील फैक्ट्री में आग की घटना पलक्कड़ जिले के कांझीकोड इंडस्ट्रियल इलाके की है। आग (AAG) लगने की पुख्ता वजह का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में मौजूद एक भट्टी में धमाके के बाद आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी फौरन दमकल विभाग को दी गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आग लगने की खबर मिलते ही वालायर थाना पुलिस (AAG) भी पहुंच गई थी। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी था। आग पर काबू पा लिया गया है। अन्य जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।