spot_img

जानलेवा गर्मी से 150 लोगों की मौत,चेन्नई, असम और राजस्थान में बाढ़ जैसी स्थिति

HomeNATIONALजानलेवा गर्मी से 150 लोगों की मौत,चेन्नई, असम और राजस्थान में बाढ़...

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज जहां बारिश से मौसम  (MAUSAM ) सुहावना हो रखा है, वहीं उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में गर्मी और लू जानलेवा बनती जा रही है। भीषण गर्मी के चलते बिहार और यूपी में मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर चेन्नई और राजस्थान में बीते दो दिनों से इतनी बारिश हो रही है कि वहां के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

भैयाजी यह भी देखे: बारिश से बेहाल हुआ राज्य, कई जगह हुआ भूस्खलन, सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त

यूपी में 103, बिहार में 45 लोगों की मौत

भीषण गर्मी के चलते उत्तर भारत के कुछ इलाकों में लोगों (MAUSAM )  का जीना मुश्किल हो रखा है। यूपी और बिहार में तो मौत का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यूपी में जहां अब तक 103 तो बिहार में 47 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, ओडिशा में भी लू से 1 की मौत हुआ है। अपुष्ट रिपोर्ट के अनुसार, 20 लोगों की मौत ओडिशा में गर्मी से हो चुकी है।

चेन्नई, असम और राजस्थान में बाढ़

उत्तर भारत के कई इलाकों में जहां लू से लोगों (MAUSAM)  की मौत हो रही है। वहीं, चेन्नई और असम में बाढ़ जैसी स्थिति हो रखी है। कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया है। दूसरी ओर राजस्थान में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिख रहा है। वहां के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है।