spot_img

सीएम का ऐलान : चिर्रा और कुदमुरा में खुलेगा धान खरीदी केंद्र, रामपुर में कॉलेज की सौगात

HomeCHHATTISGARHBILASPURसीएम का ऐलान : चिर्रा और कुदमुरा में खुलेगा धान खरीदी केंद्र,...

कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। बघेल विधानसभा रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लगभग 71 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

भैयाजी ये भी देखें : दिल्ली में “सियान जतन क्लिनिक” की हुई सराहना, अन्य राज्यों में…

जिसके अंतर्गत 44 करोड़ 33 लाख रूपये की राशि के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक राशि के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल हैं। इसके साथ ही साथ भेंट मुलाकात के दौरान सीएम बघेल ने लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण ऐलान भी किए है।

भेंट मुलाकात में सीएम बघेल का ऐलान

1. कुदमुरा से श्यांग तक पक्की सड़क।

2. ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में धान खरीदी केंद्र।

3. चिर्रा में सांस्कृतिक मंच और मुक्तिधाम का निर्माण।

4. बरपाली में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।

5. रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी का निर्माण, प्रत्येक के लिए 5-5 लाख का प्रावधान।

6. ग्राम तरदा, केवराद्वारी और चिर्रा के हाई स्कूलों का हायर सेकेंडरी में उन्नयन।

7. कनकी ग्राम में हायर सेकेंडरी स्कूल और कुदुरमाल ग्राम में हाई स्कूल भवन का निर्माण।

8. कनकेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

9. ग्राम करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी।

10. चिर्रा ग्राम में स्वसहायता समूह के लिए प्रशिक्षण भवन का निर्माण।

11. रामपुर और उमरेली में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ होगा।