spot_img

चक्रवात मोचा ने मोड़ दिया मौसम का रुख

HomeNATIONALचक्रवात मोचा ने मोड़ दिया मौसम का रुख

बेंगलूरु। मई के पहले सप्ताह में हुई बरसात ने शहर में गर्मी (MAUSAM) की रफ्तार को थाम रखा था लेकिन अब चक्रवात मोचा के चलते शहर के तापमान में लगातार वृध्दि हो रही है और लोग गर्मी से परेशान हैं। गुरुवार को गार्डन सिटी के पेड़ भी जैसे गर्मी का साथ दे रहे थे। हवा नहीं चलने से लोग आज गर्मी बहुत ज्यादा है, कहते हुए राहत की तलाश करते और प्यास बुझाते नजर आए।

भैयाजी ये भी देखें : पूर्व मंत्री बोले- वीडी से जान का खतरा

गुरुवार को गार्डन सिटी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड (MAUSAM) किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। विशेषज्ञों के अनुसार बढ़तेेेे हुए तापमान का मुख्य कारण चक्रवात मोचा है। मोचा की वजह से अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में गर्मी से राहत की उम्मीदें दक्षिण पश्चिम मानसून पर टिकी हुई हैं जिसके जून के पहले सप्ताह में बेंगलूरु में सक्रिय होने का अनुमान है।

गांधी कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि मौसम विज्ञान के प्रमुख एमएन थिमेगौड़ा के अनुसार धरातल पर वृक्षों का आवरण और जैव विविधता का क्षेत्र साल दर साल घट रहा है। भारी संख्या में पेड़ों के कट जाने के कारण धूप अब सीधे पहुंच रही है जिसकी वजह से ज्यादा गर्मी का अनुभव हो रहा है। जहां तक तापमान (MAUSAM)  का सवाल है, 35 डिग्री सेल्सियस तापमान पहले भी होता रहा है लेकिन न तो ज्यादा गर्मी लगती थी और न ही इतना पसीना होता था। कुछ साल पहले तक शहर का तापमान यदि 35 डिग्री तक पहुंचे तो बारिश हो जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह वर्षा के वितरण को वायुमंडलीय दबाव द्वारा नियंत्रित किए जाने के कारण है जो कि पेड़ों के माध्यम से वाष्पोत्सर्जन पर निर्भर करता है।