spot_img

आरसीपी सिंह पर JDU का हमला, कहा- भाजपा को राजनीतिक विभीषण मुबारक

HomeNATIONALआरसीपी सिंह पर JDU का हमला, कहा- भाजपा को राजनीतिक विभीषण मुबारक

पटना। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RP SINGH) गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। अब उनके भाजपा में शामिल होने पर जदयू नेताओं ने उनपर जुबानी हमला बोला है। यहां तक की आरसीपी सिंह पर जदयू को कमजोर करने का आरोप लगाया गया है।

भैयाजी यह भी देखे : सीएम आज मंत्रियों संग देखेंगे फिल्म ‘द केरल स्टोरी’, महिला सदस्य भी आमंत्रित

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आरसीपी सिंह पार्टी को कमजोर करने में लगे थे। भाजपा की कठपुतली बनकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी साजिश कर रहे थे। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरसीपी सिंह का भाजपा में जाना कोई हैरान करने वाली खबर नहीं है। सच तो यह है कि जिस समाज से आरसीपी सिंह (RP SINGH) संबंध रखते हैं, वह शत प्रतिशत मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है।

राजनीतिक विभीषण मुबारक हो भाजपा को

आरसीपी सिंह (RP SINGH)  के भाजपा में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया में जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि राजनीतिक विभीषण भाजपा को मुबारक हो। वह ऐसी भाजपा में गए हैं, जो जाति आधारित गणना की विरोधी है। बिहार को विशेष राज्य के दर्जा का विरोध किया। राजनीतिक विभीषण 2020 से ही आत्मा से भाजपा से जुड़े हुए थे। केवल शरीर उनका जदयू के साथ था।