spot_img

साय ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम बघेल ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

HomeCHHATTISGARHसाय ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम बघेल ने मिठाई खिलाकर किया...

रायपुर। वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। एक दिन पहले ही उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दिया था। सोमवार को श्री साय कांग्रेस भवन पंहुचे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है।

साए दशकों से भाजपा से जुड़े थे। वे तीन बार के विधायक और तीन बार सासंद रह चुके हैं। श्री साय अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ भाजपा की राजनीति में उन्हे लंबे समय से उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा था। राज्य गठन के समय जब उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया तब भी उनका विरोध होता रहा।

बाद में 2003 में उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ चुनाव लड़वा कर संकट में झाैंका गया था। हाल के दिनों तक वे प्रदेश भाजपा का नेतृत्व अपने हाथ में लेने की कोशिश करते रहे। लेकिन उनका कोई दांव भाजपा में नहीं चला। आखिरकार उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा।