spot_img

राजधानी में बारिश की बौछार, NCR में मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

HomeNATIONALराजधानी में बारिश की बौछार, NCR में मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से...

दिल्ली। मौसम ने अपनी गति (MAUSAM NEWS) और चक्र बदल दिया है। आज शुक्रवार को सुबह 4 बजे राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में हलकी बूंदाबांदी हुई और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। उत्तर भारत समेत राजस्थान के कई जिलों में बारिश की बौछार भी पड़ी। राजधानी में बृहस्पतिवार को पिछले दिन के मुकाबले ताममान में बढ़ोतरी हुई। इस वजह से गर्मी थोड़ी अधिक महसूस की गई।

भैयाजी ये भी देखें : सीएम के दौरे से पहले हुई थी हिंसा, अब इस जिले में इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

रात के वक्त मौसम (MAUSAM NEWS)  ने करवट बदली और सफदरजंग, पालम, आइटीओ सहित दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस वजह से अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। इस वजह से अभी गर्मी से काफी हद तक राहत रहेगी।

मौसम विभाग (MAUSAM NEWS)  के अनुसार शुक्रवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान सबसे अधिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 39.6 डिग्री सेल्सियस, पूसा व नजफगढ़ में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।