रायपुर। छग की बेटी ने भारतीय डिफेंडो (RAIPUR NEWS) में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं उसके मेडल जीतने से घर में खुशी का माहौल है और गांव-गांव में जीत की चर्चा है।
बता दें कि राजिम के चौबेबांधा के निवासी परमेश्वर शैलेंद्री सोनकर (RAIPUR NEWS) की सुपुत्री माधुरी सोनकर ने भारतीय डिफेंडो में पांडिचेरी के साथ मुख्य मुकाबला किया। इस मुकाबले में उसने पांडिचेरी को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए माधुरी सोनकर ने खूब मेहनत की। माधुरी कोच जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में पिछले 6 महीने से कड़ी मेहनत कर रही थी।
भैयाजी ये भी देखें : नक्सली जानते थे जवानों का रूट मैप, दो दिन पहले लगाया था आमा तिहार का नाका
जिनका नतीजा राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में साफ तौर (RAIPUR NEWS) से देखने को मिला। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के मनाली में हुआ। माधुरी के गोल्ड मेडल जीतने की खबर से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।जैसे ही माधुरी गोल्ड मेडल लेकर गांव पहुंची तो उसका आतिशबाजी एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
क्या है डिफेंडो
कराटा, जूडो और किक बॉक्सिंग तीनों को मिलाकर डिफेंडो बना है।अपनी सुरक्षा के लिए लड़ना इसमें मुख्य रूप से बताया जाता है। इसमें पंच मारना, ब्लॉक करना और गिराना होता है साथ ही पटखनी (गिराने) पर सबसे ज्यादा पॉइंट मिलता है।