spot_img

Video : नोटिस का जवाब देने सिविल लाइन पहुंचे भाजपाई, चिपकाया कांग्रेस भवन का स्टिकर

HomeCHHATTISGARHVideo : नोटिस का जवाब देने सिविल लाइन पहुंचे भाजपाई, चिपकाया कांग्रेस...

रायपुर। बयानबाज़ी पर दर्ज़ FIR और नोटिस के खिलाफ आज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकात्म परिसर से पैदल मार्च कर सिविल लाइन थाना पहुंचे। यहाँ उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ गृह विभाग के नाम से सोशल मीडिया में फर्जी लेटर…

इसके साथ ही सिविल लाइन थाना को कांग्रेस कार्यालय होने के स्टिकर भी चिपकाए। इस बीच पुलिस और भाजपाइयों के बीच झूमाझटकी भी हुई। वहीं भाजपा के तमाम आयला नेता और विधायकों ने ज़मीं में बैठकर जमकर नारेबाजी की।
बिरनपुर मामलें में भाजपा और कांग्रेस के बीच जामकर बयान बाज़ियां हुई थी।

इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा पर हेट स्पीच का आरोप लगाते हुए रायपुर के सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज़ कराया था। इस मामलें में पुलिस ने 8 भाजपा नेताओं को नोटिस जारी किया था।

जिसका जवाब देने आज भाजपाई सूबे के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इस शिकायत को झूठी शिकायत क़रार देते हुए कांग्रेस और पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर: जल्द तैयार होगा 500 सीटर BPO सेंटर, CM बघेल ने…

इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ का सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने औऱ हेट स्पीच देने के मामले में सिविल लाइन थाने में सूबे के आबकारी मंत्री कवासी लखमा, अमरजीत भगत, विधायक शकुंतला साहू, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह,धनंजय सिंह ठाकुर, कांग्रेस आईटी सेल के जयवर्धन बिस्सा की शिकायत दर्ज़ की है।