मुंबई। अभिनेता सलमान खान (SALMAN KHAN) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान को इस बार मारने की तारीख तक का ऐलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।
भैयाजी यह भी देखे: कोवैक्सीन-कोविशील्ड लगवा चुके लोग ले सकेंगे कोवोवैक्स की डोज
पुलिस ने कहा कि बीते दिन नियंत्रण कक्ष में एक कॉल आई, जिसमें राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले रोकी भाई ने ये धमकी (SALMAN KHAN) दी। धमकी में कहा गया कि वो 30 अप्रैल को अभिनेता सलमान को मार देगा। मुंबई पुलिस आगे की जांच कर रही है।