spot_img

माता-पिता के आयुष्मान कार्ड से हो सकेगा बच्चों का उपचार

HomeCHHATTISGARHमाता-पिता के आयुष्मान कार्ड से हो सकेगा बच्चों का उपचार

महासमुंद। माता-पिता के आयुष्मान कार्ड (MAHASAMUND NEWS) से भी अब बच्चों का उपचार हो सकेगा। शासन ने इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी किया है। अब तक बच्चों के आधार का बायोमेट्रिक नहीं होने की वजह से आयुष्मान कार्ड बनाने में परेशानी आ रही थी। अब सहूलियत होगी।

भैयाजी यह भी देखे: महादेव ऐप सटोरियों के लिए बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

जिले में लगभग 11 लाख 50 हजार हितग्राहियों के बायोमेट्रिक सत्यापन का लक्ष्य रखा गया है। 750000 का बायोमेट्रिक सत्यापन हो चुका है। लगभग 3 लाख लोगों का सत्यापन किया जाना शेष है। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होता। इस कारण अधिकतर बच्चों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा था। पालकों को उपचार के लिए राशन कार्ड लेकर निजी अस्पताल जाना पड़ता है। राशन कार्ड के माध्यम से बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। आयुष्मान कार्ड प्रभारी ओपी धुरंधर ने बताया कि 3 दिन पूर्व ही इस संबंध में पत्र मिला है। अब माता-पिता के कार्ड से ही बच्चों का भी उपचार किया जा सकेगा।

घर-घर चलेगा अभियान

जिन लोगों का अब तक आयुष्मान कार्ड (MAHASAMUND NEWS) नहीं बन पाया है, उनके लिए अभियान चलाया जाएगा। घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिले में अभी भी 3 लाख से ज्यादा लोग आयुष्मान योजना से जुड़ नहीं पाए हैं। मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर लोगों से कार्ड बनाने की अपील की जा रही है।

ऐसे माता-पिता थे ज्यादा परेशान

अधिकतर मामलों में बच्चों के जन्म लेते ही कोई गंभीर बीमारी (MAHASAMUND NEWS) हो जाने के कारण माता-पिता को ज्यादा परेशानी होती थी। जन्म लिए बच्चे का नाम नहीं होने से आयुष्मान के तहत उपचार नहीं हो पाता था। अब माता-पिता अपने बच्चों का उपचार स्वयं के कार्ड से करा सकेंगे। शासन ने लोगों को बड़ी राहत दी है।