spot_img

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7 बजे से होगी शुरुआत

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में गर्मी ने बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7 बजे से...

रायपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है।

भैयाजी ये भी देखें : सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण में अब तक 19,695 परिवारों का हुआ सर्वेक्षण

ग्रीष्म कालीन की समाप्ति के बाद एक जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घंटे संचालित होंगे। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 अप्रैल को सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।