spot_img

राहुल गांधी को एक और झटका, खाली करना होगा सरकारी मकान…

HomeNATIONALराहुल गांधी को एक और झटका, खाली करना होगा सरकारी मकान...

नई दिल्ली। राहुल गांधी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब उन्हें सांसद के तौर पर दिया गया सरकारी बंगला भी खाली करना होगा। लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद इस संबंध में उन्हें अब लोकसभा आवास समिति ने नोटिस दिया है।

भैयाजी ये भी पढे : छत्तीसगढ़ की 39.10 फ़ीसदी आबादी तंबाकू का करती है सेवन…रोकने की…

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नोटिस में राहुल गांधी को आबंटित “12 तुगलक रोड” स्थित सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। उन्हें इसके लिए 22 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है।

इधर राहुल गांधी ने भी इस मामलें में अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज किया। राहुल ने अपना ट्विटर अकाउंट का बायो अपडेट किया है। इसमें उन्होंने खुद को “अयोग्य सांसद” लिख दिया है। राहुल के ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘ये राहुल गांधी का आधिकारिक अकाउंट है। सदस्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।’ इसके बाद सबसे अंत में उन्होंने लिखा है, “अयोग्य सांसद”।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के सासंद रहे राहुल गांधी की सदस्यता लोकसभा से ख़त्म कर दी गई थी। राहुल को उनकी मोदी सरनेम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद से देशभर का सियासीपारा चढ़ा हुआ है। इस मामलें में कांग्रेस लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है।