spot_img

6 से 8 सेकंड तक हिली धरती, सरगुजा में भूकंप के झटके

HomeCHHATTISGARH6 से 8 सेकंड तक हिली धरती, सरगुजा में भूकंप के झटके

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब से कुछ देर पहले भूकंप (SARGUJA NEWS) के झटके लोगों ने महसूस किए हैं। हालांकि रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता का आकलन नहीं हो सका है। भूकंप का असर ज्यादा देर तक नहीं रहा है।

भैयाजी यह भी देखे: Covid-19 के मामलों में वृद्धि लेकिन नहीं बढ़ी अस्पताल में भर्ती होने की दर, केंद्र ने जारी की सलाह

सरगुजा के अलावा कोरिया जिले में भी भूकंप (SARGUJA NEWS)  के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सरगुजा बलरामपुर सूरजपुर कोरिया भटगांव इलाके में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। जानकारी के मुताबिक सरगुजा क्षेत्र में 6 से 8 सेकंड तक धरती हिलती रही। लोगों को जैसे ही भूकंप का अहसास हुआ, भय का माहौल बना गया। डर की वजह से कई लोग घरों से बाहर निकल गए।

वही कोरिया में भी भूकंप (SARGUJA NEWS)  के झटके लोगों ने महसूस किए हैं। भूकंप की खबर के बाद क्षेत्र में लोगों में कुछ वक्त के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि शुरुआती वक्त में लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया, लेकिन जैसे ही लोगों को ये मालूम हुआ, दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।