spot_img

चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे डेनिश क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

HomeNATIONALचार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे डेनिश क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति...

दिल्ली। डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन ( Prince Frederik Andre Henrik Christian) और क्राउन प्रिंसेस, मैरी एलिजाबेथ भारत पहुंचे। वे 2 मार्च तक रहेंगे। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने ट्विटर हैंडल से डेनिश शाही जोड़े के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाही जोड़े की इस यात्रा से भारत और डेनमार्क के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे।

भैयाजी ये भी देखे : वंदे भारत ट्रेन पर शरारती तत्वों ने किया पथराव, दो खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त

मैत्रीपूर्ण संबंध होंगे मजबूत

बागची ने ट्वीट किया, “द रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और डेनमार्क की क्राउन प्रिंसेस मैरी 4 दिवसीय यात्रा ( Prince Frederik Andre Henrik Christian) के लिए भारत पहुंचे हैं। यह दो दशकों में डेनमार्क से पहली शाही यात्रा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करेगा।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अपनी यात्रा के दौरान डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन ( Prince Frederik Andre Henrik Christian) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ बैठक करेंगे। वह सीआईआई द्वारा आयोजित इंडिया-डेनमार्क: पार्टनर्स फॉर ग्रीन एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे।

आगरा भी जाएगा शाही जोड़ा

शाही जोड़ा आगरा और चेन्नई भी जाएगा और 2 मार्च को चेन्नई से प्रस्थान करेगा। डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन, पर्यावरण मंत्री मैग्नस हुनिके, और जलवायु, ऊर्जा और उपयोगिता मंत्री के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल शाही जोड़े के साथ उनकी भारत यात्रा के दौरान जा रहा है।