spot_img

खड़गे के बयान पर बोले भाजपा अध्यक्ष साव, देश के विकास से दुखी होती है कांग्रेस

HomeCHHATTISGARHखड़गे के बयान पर बोले भाजपा अध्यक्ष साव, देश के विकास से...

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि “भारत देश का विकास कांग्रेस को पसंद नहीं आता। 55 साल सत्ता में रहते हुए कांग्रेस न देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर पाई,

भैयाजी ये भी देखे : सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला, कहा-भाजपा ने हर संस्था पर…

ना देश का विकास कर सकी, आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश तेज गति से विकास कर रहा है पिछड़े, वंचित, शोषित व्यक्ति के जीवन में सुधार हो रहा है, तो कांग्रेस को पेट में दर्द हो रहा है क्योंकि कांग्रेस ने लोगों को हमेशा गरीबों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है उनका विकास कभी नहीं चाहा।

अरुण साव ने कहा 55 साल के शासन में कांग्रेस गरीबों को न घर दे पाई, न बिजली दे पाई, न घर में नल दे पाई, न गैस का कनेक्शन दे पाई, न शौचालय दे पाई, न के खाते खुलवा सकी ना उन्हें राशन दे सकी, न 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दे सकी,

मोदी सरकार में केवल 9 वर्षों में गरीबों को यह सब कुछ मिल चुका है देश के गरीबों के जीवन स्तर में हो रहे सुधार से कांग्रेस बेहद दुखी है क्योंकि उन्होंने गरीबों को हमेशा वोट बैक बनाकर इस्तेमाल किया है।

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन और आसमान का अंतर रहा है, इंदिरा गांधी के समय से नारे सुनते आए है गरीबी हटाओ, गरीबी हटाओ,

भैयाजी ये भी देखे : राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले खड़गे, संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा को तोड़…

लेकिन कांग्रेस ने 55 सालों में अपने नारे के विपरीत गरीबों का शोषण किया है अगर खड़गे जी और कांग्रेस पार्टी को गरीबों की जरा सी भी चिंता है तो 16 लाख गरीबों का मकान छीनने वाले कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करते जाएं।