spot_img

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की दो टूक, हर हाल में जून तक पूरा कर ले निर्माण कार्य…

HomeCHHATTISGARHBASTARकलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की दो टूक, हर हाल में जून तक...

 

कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले में स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया तथा वर्ष 2020-21 में स्वीकृत कार्यों को मार्च महीने तक और वर्ष 2022-23 में स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को जून माह तक पूर्ण करने के लिए विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

उनके द्वारा निर्माण कार्यों में प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई एवं जिन कार्यां में एजेंसियों द्वारा राशि का आहरण कर निर्माण कार्य नहीं कराये जाने पर उनके विरुद्ध संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वसूली करने तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल भी मौजूद थे।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा जिले में वर्ष 2015-16 से 2022-23 तक विभिन्न विभागों में स्वीकृत निर्माण कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि विभिन्न विभागों द्वारा विशेष प्रयास किया जाकर कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में दो महीने में 511 कार्यों का निर्माण पूरा कराया गया है, जिनमें वर्ष 2015-16 में स्वीकृत कार्य भी शामिल है। पूर्ण कार्यों का अंतिम मूल्यांकन एवं सत्यापन कर तीन दिवस के भीतर उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया, साथ ही सभी शासकीय भवनों में गोबर से बने पेंट से ही पोताई कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।

प्राकृतिक पेंट खरीदी के लिए जनपद पंचायत चारामा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मांग पत्र प्रस्तुत करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों को टाईम-लाईन बनाकर दिया जाए ताकि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि नये काम की स्वीकृति पुराने काम की पूर्णतः के आधार पर ही दिया जायेगा। बैठक में सभी निर्माण एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।