spot_img

दिग्विजय ने सम्हाला कांग्रेस का मैदानी मोर्चा, आए भाजपा के निशाने पर

HomeNATIONALदिग्विजय ने सम्हाला कांग्रेस का मैदानी मोर्चा, आए भाजपा के निशाने पर

भोपाल।   दिग्विजय सिंह (DIGVIJAY SINGH) को असरहीन ठहराने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ती, उन्हीं के मोर्चा संभालते ही भाजपा चौतरफा आक्रामक हो जाती है। दिग्विजय सिंह के विवादित बयानों, कांग्रेस संगठन में गुटबाजी और कांग्रेस शासनकाल की असफलताओं को लेकर बयानों के तीर चलने शुरू हो जाते हैं।

भैयाजी यह भी देखे : नागदा से एनआइए ने चार लोंगों को हिरासत में लिया

दिग्विजय सिंह (DIGVIJAY SINGH)  के कार्यकाल की याद दिलाकर बिजली-पानी और बदहाल सड़कों को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमल नाथ जी के छोटे भाई दिग्विजय सिंह जी ने फिर संगत में पंगत शुरू कर दी है और जब पंगत होगी तो रायता तो फैलेगा ही।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 के विस चुनाव से पहले भी दिग्विजय सिंह (DIGVIJAY SINGH)  ने नर्मदा परिक्रमा की थी। इसका प्रभाव चुनाव परिणामों में दिखाई दिया। गांव-गांव में दस्तक देकर दिग्विजय सिंह ने लोगों में कांग्रेस के प्रति रूझान बढ़ाया था। सिंह की मध्यप्रदेश में जमीनी पकड़ मजबूत मानी जाती है। कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने के लिए वह शहर—शहर पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि इसका असर भी नर्मदा परिक्रमा की भांति होता है, तो नवंबर तक कांग्रेस की उम्मीदें मजबूत हो सकती हैं। ऐसी संभावनाओं को लेकर ही भाजपा एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर हमलावर है।